शिवपुरी। खबर कमलागंज क्षेत्र से आ रही है। यहां सुबह सब्जी लेने जा रहे युवक में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ताज्जुब की बात तो यह है कि जब युवक अपनी शिकायत दर्ज करवाने कोतवाली पहुंचा तो उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई उससे कहा कि अस्पताल जाओ वहीं कार्रवाई होगी। जब अस्पताल पहुंचे तो वहां से कहा कि पुलिस का काम है हमारा नहीं।
प्रेमकुमार जाटव निवासी कमलागंज पुल के पास ने बताया कि वह आज सुबह सब्जी लेने के लिए बाजार जा रहा था। जैसे ही वह लक्ष्मीनिवास के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से बाइक लेकर आ रहे धीरज पुत्र मुकेश राठौर निवासी कमलागंज ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रेमकुमार जमीन पर गिर गया और गंभीर चोटिल होकर बेहोश हो गया। अासपास के राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया यहां उसका उपचार जारी है। प्रेमकुमार ने बताया कि जब वह घटना की शिकायत करने कोतवाली पहुंचा तो उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई और कहा कि अस्पताल में शिकायत दर्ज होगी। जब अस्प्ताल की चौकी पर पहुंचा तो वहां भी मना कर दिया। प्रेमकुमार ने बताया कि उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।






Be First to Comment