शिवपुरी: जिले की बदरवास पुलिस ने अबैध देशी शराब का परिवहन करते आरोपी को गिरफ्तार के देशी व मसाला शराब के 350 क्वार्टर एवं एक मोटरसाईकिल कीमत 87000 हजार रूपये जप्त की हैं.
बदरवास थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि 12 जनबरी 2026 को नेशनल हाईवे पर ग्राम ईश्वरी पुल पर चैकिंग के दौरान नरेन्द्र यादव पुत्र बादाम सिंह यादव उम्र 30 साल निवासी ग्राम रेंजाघाट थाना बदरवास से देशी प्लेन व मसाला शराब के 350 क्वार्टर एवं हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल कीमत 87 हजार रूपये की जप्त की है. आरोपी के खिलाफ थाना पर अपराध क्रमांक 15/26 धारा 34 (2) आवकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया व आरोपी को माननीय न्यायालय कोलारस में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि नोवेल खेस, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि 0 रघुवीर सिहं मखेनिया, प्रआर गोविंद भदौरिया आर अनित आर अनिल आर सदन भिलाला आर चालक दीनू की मुख्य भूमिका रही.








Be First to Comment