Press "Enter" to skip to content

जंगल में लड़की काटने गई बुजुर्ग महिला पेड़ से नीचे गिरी, पैर में चोट के बाद 10 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची घर, जिला अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महलसराय पुरानी शिवपुरी में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला लकड़ी काटने के लिए 10 किलोमीटर दूर जंगल में गई हुई थी. इस दौरान पेड़ से नीचे गिर गई. जिसके कारण उसके पैर में चोट आई हैं. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार छोटी आदिवासी उम्र 65 साल पत्नी रामजीलाल आदिवासी निवासी महल सराय पुरानी शिवपुरी आज दोपहर 10 किलोमीटर दूर कोटा गांव के पास जंगल में लकड़ी काटने के लिए गई थी. इसी दौरान जब वह पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रही थी तभी पेड़ से अचानक नीचे गिर गई. जिसके कारण उसके पैर में चोट आई, चोट आने के बाद भी बुजुर्ग महिला 10 किलोमीटर दूर अपने घर पैदल चलकर पहुंची. जिसके बाद घर पर भतीजी ने देखा तो ऑटो से जिला अस्पताल लेकर गए जहां पर बुजुर्ग महिला का उपचार जारी है. बता दें कि पहले भी जंगली सूअर ने जंगल में बुजुर्ग महिला पर हमला किया था जिसके कारण बुजुर्ग महिला घायल हो गई थी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!