शिवपुरी: जिले की भौंती पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी रवि उर्फ रविशंकर शर्मा को अपराध क्रमांक 09/2026 में सूचना के 3 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया हैं.
बता दें की 11 जनबरी 2026 को नाबालिग बालिका ने चौकी खोङ पर शिकायत की थी की 11 जनवरी को मजदूरी कर पैदल अपने घर जा रही थी इसी दौरान रवि रास्ते में मिला और बोला कि मैं घर छोड़ देता हूं. लेकिन घर ना छोड़ते हुए वह अपनी बहन की यहां ले गया और रात में वहीं पर रखा और बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. उसके बाद सुबह घर छोड़ा और धमकी दी की शिकायत की तो जान से मार दूंगा. पीड़िता की शिकायत पर से अप0क्र0 09/26 धारा 137(2), 64(1), 65(1), 351(3) BNS, 5/6, 3/4 पोक्सो एक्ट, 3(1)(w)(i) SC/ST ACT कायम कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी भौंती निरीक्षक घनश्याम भदौरिया के द्वारा उनि कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोङ के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी रवि उर्फ रविशंकर शर्मा निवासी शेरगढ की तलाश शुरू की गई. 11 जनबरी 2026 को आरोपी रवि उर्फ रविशंकर शर्मा पुत्र लखन शर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम शेरगढ थाना मायापुर जिला शिवपुरी को रात्रि 10 बजे शेरगढ़ चौराहा से गिरफ्तार किया जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रहीं सराहनीय भूमिका: निरीक्षक घनश्याम भदौरिया थाना प्रभारी भौंती, उनि कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोङ, सउनि संजय भगत, आर0 109 रवि शर्मा, आर0 534 रामप्रसाद, आर0 358 दुर्गाविजय रावत एवं महिला आरक्षक अनीता शर्मा की अहम भूमिका रही।










Be First to Comment