शिवपुरी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की शिवपुरी जिला इकाई के गठन के अंतर्गत पत्रकारिता के क्षेत्र में अल्प समय में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री अजेय राज सक्सेना को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री भानुप्रताप सिंह यादव (रामगढ़) को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मध्य प्रदेश श्रमजीव पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष शलभ भदौरिया द्वारा संगठन के वरिष्ठ साथी मेहताब सिंह तोमर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर संभाग के प्रभारी प्रवीण मिश्रा, प्रहलाद सिंह भदौरिया, गजेंद्र इंगले संभागीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को सुदृढ़ करने एवं पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से की गई हैं। नव-नियुक्त पदाधिकारियों के चयन पर जिले के पत्रकार साथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर श्री अजेय राज सक्सेना ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे श्रमजीवी पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। वहीं महासचिव श्री भानुप्रताप सिंह यादव ने संगठन को मजबूत करने तथा सभी पत्रकारों को एकजुट कर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में शिवपुरी जिले में श्रमजीवी पत्रकार संघ की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।








Be First to Comment