शिवपुरी: पोहरी नगर परिषद की मुख्य नगर अधिकारी श्रीमती राधा शर्मा ने परिषद के कर्मचारियों के साथ नगर का भ्रमण कर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न वार्डों में पानी की सप्लाई की स्थिति को देखा और नागरिकों से भी चर्चा की।
पानी की सप्लाई व टंकियों की बारीकी से की जांच
निरीक्षण के दौरान सीएमओ श्रीमती राधा शर्मा ने जल प्रदाय करने वाली टंकियों की बारीकी से जांच की। उन्होंने टंकियों की सफाई, मोटर संचालन, पाइपलाइन व्यवस्था एवं जल आपूर्ति के समय का भी अवलोकन किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पानी की सप्लाई में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जनता को शुद्ध व नियमित जल आपूर्ति के दिए निर्देश
सीएमओ ने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नगरवासियों को शुद्ध एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी वार्ड में पानी की समस्या सामने आती है तो उसका त्वरित समाधान किया जाए।
नगर परिषद कर्मचारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर नगर परिषद के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने जल आपूर्ति से जुड़ी जानकारी सीएमओ को दी। निरीक्षण के बाद आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए गए








Be First to Comment