शिवपुरी: करैरा विधानसभा कांग्रेस संगठन के भीतर चल रहा असंतोष अब खुलकर सामने आ गया है कल शिवपुरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के करैरा आगमन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने की तैयारी है इसी को लेकर आज करैरा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें विरोध की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीर सिंह गुर्जर ने वर्तमान जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि वर्तमान जिला अध्यक्ष एवं हाल ही में करैरा विधानसभा क्षेत्र में घोषित किए गए कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भाजपा से मिले हुए हैं और उन्हीं के इशारों पर काम कर रहे हैं। वीर सिंह गुर्जर ने आरोप लगाया कि संगठन के भीतर जानबूझकर ऐसे लोगों को पद दिए जा रहे हैं जो कांग्रेस की विचारधारा के खिलाफ कार्य कर रहे हैं जिसके चलते जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, इससे कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है और यही कारण है कि अब कार्यकर्ता विरोध के लिए मजबूर हुए हैं।








Be First to Comment