बैराड़। थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहरी-मोहना रोड पर शुक्ला शोरूम के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बुलट बाइक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रामेश्वर दयाल श्रीवास्तव निवासी वार्ड नंबर 03, पुरानी अनाज मंडी रोड गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार पीड़ित के पुत्र शक्ति श्रीवास्तव ने थाना बैराड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे वे अपने पिता के साथ किराने का सामान लेकर पैदल घर लौट रहे थे, तभी भदेरा निवासी हेमंत रावत ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें दाहिनी पसली, कंधे और पैर के पंजे में चोटें आईं। परिजन उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज शिवपुरी, फिर ग्वालियर के जेएएच और बाद में अपोलो अस्पताल ले गए, जहां इलाज कराया गया।
इलाज के बाद पीड़ित परिवार ने शनिवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








Be First to Comment