शिवपुरी: शहर के वार्ड नंबर 15 ग्रीन व्यू होटल के पीछे फल के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. आग इतनी भयंकर लगी कि गोदाम में रखा पूरा फल जलकर खाक हो गया.
जानकारी के अनुसार चंदन खटीक निवासी शिव शक्ति नगर कॉलोनी ने बताया कि उसका ग्रीन व्यू होटल के पीछे फल का गोदाम है जो कि उसने अपने साथी के साथ व्यापार कर रहा था. बुधवार की रात अचानक अज्ञात कारणों के चलते गोदाम में आग लग गई. जिसकी सूचना वहां पर मौके पर स्थित स्टाफ ने चंदन को दी. रात्रि के 3 बजे चंदन मौके पर पहुंचा. जहां उसने देखा कि आग इतनी भयंकर थी. जिसके बाद फायर बिग्रेड बुलाया. लेकिन जबतक पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था. जिसमें हिमाचल की सेब, इंपॉर्टेंट सेब किबी वगैरा रखे हुए थे. सामान को मिलाकर एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है. चंदन का कहना है कि अब इतनी सी उम्र में बैंक से लोन लेकर व्यापार किया था इतना बड़ा कर्जा हो गया है.









Be First to Comment