शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली महाराणा प्रताप कॉलोनी में किराया मांगने और मकान खाली करवाने को लेकर झूठी शिकायत का मामला सामने आया है. पीड़ित बुजुर्ग ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से न्याय की मांग की है.
जानकारी के अनुसार रमेश राठौड़ निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी बताया कि 29 नवंबर को पूजा नाम की महिला ने किराया से कमरा लिया था. एक माह होने के बाद किराया माँगा तो किराया नहीं दिया. इसके बाद से किराएदार आपस में लड़ाई करने लगे. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उसके बाद पूजा से मकान खाली करने को कहा तो कोतवाली थाने में झूठी शिकायत दर्ज करा दी. इसके बाद आज पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर किराएदारों से मकान खाली करवाने की मांग की है.








Be First to Comment