Press "Enter" to skip to content

कोलारस में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान गैस पाइप में आग: बड़ा हादसा टला, अधिक लंबाई के कार ट्यूब प्रेशर से उछली / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में एक तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर की पाइपलाइन में आग लग गई। इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और टेंट का एक हिस्सा जल गया। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह घटना सोमवार रात करीब 8:30 बजे काली माता मंदिर के पास हुई। यहां बावरिया जाटव के निधन के बाद उनके परिजनों ने तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें लगभग एक हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। हलवाई के टेंट में भोजन बनाते समय अचानक एलपीजी गैस सिलेंडर की पाइपलाइन निकल गई और उसमें आग लग गई।

पाइपलाइन की अधिक लंबाई के कारण गैस प्रेशर से उछलने लगी, जिससे आग तेजी से टेंट तक फैल गई। अचानक आग भड़कने से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर उपस्थित कुछ लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पहले गैस लाइन की आग बुझाई और फिर पानी डालकर टेंट में लगी आग पर नियंत्रण पाया।

इस आगजनी में किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, टेंट को नुकसान पहुंचा और कार्यक्रम के लिए तैयार की गई भोजन सामग्री भी खराब हो गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!