शिवपुरी: पिछोर के ग्राम पंचायत भोंती में ओपन शूटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष बसंत श्रीवास्तव और भाजपा के अन्य नेता भी उपस्थित रहे।
विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा, “खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं जो हमें स्वस्थ रखते हैं और कई गुण सिखाते हैं। अनुशासन, आत्मविश्वास, और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल बहुत जरूरी है।”
ओपन शूटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन ग्राम पंचायत भोंती में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय लेवल खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।








Be First to Comment