Press "Enter" to skip to content

हत्या करने बाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिस को लेकर हुईं थी मारपीट, इलाज के दौरान हुईं थी मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भोंती थाना क्षेत्र की खोड चौकी पुलिस ने हत्या करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार किया हैं.
              
बता दें की 28 दिसंबर 2025 को कमला पत्नि सिब्बू आदिवासी उम्र 62 साल निवासी ग्राम खैरोना ने बताया की ग्राम खैरोना में शाम 4 बजे गांव के फूलसिंह आदिवासी, पदम आदिवासी, बबलू आदिवासी, अमर सिंह आदिवासी, मेघा आदिवासी, तुलसी आदिवासी, ऊषा आदिवासी सभी अपने हाथों में लाठी डंडा लेकर आये और पुरानी रंजिस को लेकर मां बहिन की गंदी गंदी गालियां देकर सभी लोगों ने लड़का दिलीप की लाठी डंडो से मारपीट की. 28 दिसंबर 2025 की दिलीप की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 395/25 धारा 103(1),190,191(2),191(3) B.N.S. कायम कर विवेचना में लिया गया।
                     
भोंती थाना प्रभारी घनश्याम भदौरिया ने बताया की 4 जनबरी 2026 को आरोपी मंगल उर्फ मेघा उर्फ मंघा आदिवासी पुत्र फूल सिहं आदिवासी उम्र 26 साल, बबलू आदिवासी पुत्र फूल सिहं आदिवासी उम्र 24 साल, पदम आदिवासी पुत्र फूल सिहं आदिवासी उम्र 28 साल निवासीगण ग्राम खेरोना ग्राम खैरोना थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

इनकी रहीं सराहनीय कार्यवाहीः निरीक्षक घनश्याम भदौरिया थाना प्रभारी भौंती, उनि कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोड़, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, आर0 109 रवि शर्मा, सैनिक निकिल सैनिक हनुमंत सिंह, सैनिक भागीरथ, की अहम भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!