Press "Enter" to skip to content

मोहना ने डाबरपुरा को हराकर जीता फ़ाइनल का ख़िताब, जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने दी ट्रॉफी / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड़ के धोबनी बूडदा में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2025–26 का फ़ाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। फ़ाइनल मैच में मोहना टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डाबरपुरा को पराजित कर ख़िताब अपने नाम किया।

मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आकाश कोड़े को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया, वहीं पूरे टूर्नामेंट में लगातार उत्कृष्ट खेल दिखाने पर अंकित कोड़े को मैन ऑफ़ द सीरीज़ का पुरस्कार दिया गया।
मैच के पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम मोहना को ट्रॉफी भाजपा ज़िला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने प्रदान की। इस अवसर पर भाजपा ज़िला मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन भी उपस्थित रहे।

फ़ाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे। पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल एवं कमेटी के सदस्यों की सभी ने सराहना की। यह आयोजन युवा नेता लोकेंद्र शर्मा जी द्वारा आयोजित किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!