Press "Enter" to skip to content

बैराड़ पुलिस ने 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपी दबोचे / Shivpuri News

शिवपुरी। बैराड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 80 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।
जानकारी के अनुसार 2 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर बैराड़ पुलिस ने बरोद रोड स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास दबिश दी। यहां से मिथुन बाल्मीक उम्र 26 साल एवं पवन बाल्मीक उम्र 33 साल, दोनों निवासी टपरा मोहल्ला बैराड़, को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से दो प्लास्टिक केनों में भरी करीब 80 लीटर अवैध कच्ची शराब अनुमानित कीमत 8 हजार रुपये बरामद की गई।
आरोपियों के पास शराब रखने व बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया, जिस पर पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्रआर हरिओम जाटव, प्रआर दुर्गाचरण शर्मा, आरक्षक ज्ञानसिंह रावत, रविन्द्र धाकड़ एवं अतर सिंह रावत की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!