Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी कोलारस के भड़ोंता पुल के नीचे भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस क्षेत्र में आज रात करीब 9 बजे भड़ोंता पुल के नीचे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
हादसे में लाली आदिवासी निवासी बैरसिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटना करने वाले वाहन की नंबर प्लेट टूटकर घटनास्थल पर गिर गई। टक्कर के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर गिरी नंबर प्लेट पुलिस के लिए अहम सुराग बन गई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!