Press "Enter" to skip to content

मिर्ची बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से 31 हजार नकद चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्ची बाजार में चोरों ने एक ही रात दो दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब 31 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात की जानकारी गुरुवार सुबह दुकानदारों को दुकान खोलने पर लगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार घटना 14 नंबर कोठी, मिर्ची बाजार की है। अज्ञात चोरों ने पहले किराना व्यापारी भरत कुमार बंसल की दुकान का ताला शब्बल से तोड़कर गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद पास ही स्थित वंश अग्रवाल की अग्रवाल मसाला चक्की में घुसकर करीब एक हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!