Press "Enter" to skip to content

न्यू ईयर पार्टी के दौरान शराब पार्टी कर सोया हक्के, सुबह उठा ही नहीं, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मचा में न्यू ईयर पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार शाम युवक ने शराब पार्टी की, खाना खाने के बाद सो गया, लेकिन शुक्रवार सुबह वह नहीं उठा, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान हक्के आदिवासी (उम्र करीब 45 वर्ष), निवासी ग्राम मचा, थाना पोहरी के रूप में हुई है। सुबह जब हक्के की हालत बिगड़ी और उसने बोलना बंद कर दिया, तो उसकी बहू व बच्चों ने पास में रहने वाले पड़ोसी दौलतराम को सूचना दी। इसके बाद सभी उसे पोहरी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

बताया गया है कि हक्के का बेटा गुजरात में काम करता है और वह घर पर बहू व बच्चों के साथ रह रहा था। जिला चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!