Press "Enter" to skip to content

पिता की डांट से आहत 20 वर्षीय युवक फांसी लगाकर किया सुसाईड, परिजनो को फोन कर कहा- में फांसी लगा रहा हूं, मेरी बाइक सड़क किनारे खड़ी मिलेगी / Shivpuri News

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गिर्राज गुर्जर पुत्र रंजीत सिंह गुर्जर निवासी सीहोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद और पिता की डांट से आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार, फांसी लगाने से पहले गिर्राज ने अपने भाई को फोन कर कहा कि उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी मिलेगी और वह पास के पेड़ पर फांसी पर लटका मिलेगा। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गिर्राज पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
मृतक के भाई कोमल गुर्जर ने बताया कि गिर्राज घर के मामूली विवाद को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। घटना की सूचना मिलने पर सुरवाया पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!