शिवपुरी: तहसील के डोंगर गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आई हैं. भूखा बाघ गांव में घुस आया और 70 साल के बुजुर्ग शिवलाल पाल पर हमला बोल दिया। उनके पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बाघ को भगाया, लेकिन सवाल ये उठता है – क्या वन विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जान का दुश्मन बन रही है।
बताया जा रहा है, शिवलाल पाल पुत्र मूला पाल गांव के पास शौच के लिए गए थे। तभी अचानक कहीं से बाघ आ धमका और उनके पैर पर झपट्टा मार दिया। खुशनसीबी से अन्य ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने शोर मचाकर बाघ को खदेड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, ये वही बाघ है जो हाल ही में माधव नेशनल पार्क में छोड़ा गया था और अब इलाके में घूम रहा है।
ग्रामीणों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पहले ही सूचना दे दी थी, लेकिन फॉरेस्ट कर्मचारियों ने कहा – “बाघ पर ट्रैकर लगा है, वो दूर है।” कर्मचारी गए ही थे कि 10-15 मिनट बाद बाघ आ गया. ये कोई पहला मामला नहीं – पहले भी कई लोगों को घायल किया है, और विभाग सिर्फ सफाई देता रहता है। अगर समय पर ग्रामीण न होते, तो बुजुर्ग की जान जा सकती थी। ग्रामीणों के लिए ये अंधेरी रात बन सकती है।









Be First to Comment