Press "Enter" to skip to content

बदरवास पुलिस ने 7 दिन में 24 जुआरियों पर की कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की बदरवास पुलिस ने 7 दिनों मे 24 जुआरियो को जुआ खेलते रंगे हाथ पकडकर कार्रवाई की हैं.
बता दें की 30 दिसंबर 2025 को 4 आरोपी सीताराम पुत्र जगराम जाटव उम्र 45 साल निवासी सिंधिया कालोनी बदरवास, विकाश पुत्र हरीराम जाटव उम्र 35 साल निवासी थाने के पीछे बदरवास, वाबूलाल पुत्र सोडू राम जाटव उम्र 50 साल निवासी थाने के पीछे बदरवास, जगन्नाथ पुत्र रघुआ जाटव उम्र 50 साल निवासी भगवान पुरा थाना ईशागढ जिला अशोकनगर हाल थाने के पीछे बदरवास को रेल पटरी बदरवास के पास जुआ खेलते आरोपियों को रंगे हाथो पकडा जुआरियो से कुल 850 रूपये एवं ताश की गड्डी जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध कायम किया गया. बदरवास पुलिस ने पिछले 7 दिनो मे कुल 24 जुआ के आरोपियो पर अपराध कायम कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाकर थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनायी गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि नोवेल
खेस, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया, सउनि गोपाल बाबू, आर नीरज, आर राजकुमार, आर सदन भिलाला, आर. चालक दीनू रघुवंशी, सैनिक बेदप्रकाश की मुख्य भूमिका रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!