Press "Enter" to skip to content

ATM कार्ड बदलकर अज्ञात बदमाश ने निकाले 27 हजार 500 रूपये, एक माह बाद भी नहीं मिला सुराग, कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर में डाक बंगला चौराहे पर एटीएम बदलकर अज्ञात बदमाशों ने युवक के 27 हजार 500 रूपये निकाल लिए. जिसकी शिकायत आज कलेक्टर से युवक ने की है.

जानकारी के अनुसार बंटी कोली पुत्र रमेश कोली ग्राम कुम्हर्रा तहसील खनियांधाना ने बताया कि 2 दिसंबर 2025 को पिछोर में डाक बंगला चौराहे स्थित एटीएम पर पहुंचा जहां उसका किसी अज्ञात बदमाश ने एटीएम बदलकर 27 हजार 500 रुपए निकाल लिए. जिसकी शिकायत तत्काल उसने थाने में की लेकिन आज दिनांक तक अज्ञात बदमाशों का पता नहीं चला है. आज युवक ने जनसुनवाई कलेक्ट्रेट में पहुंचकर कलेक्टर से न्याय की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!