शिवपुरी: जिले के जनपद पंचायत करैरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कारौठा के सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिश्वत मांगने के आरोप सामने आए हैं. वहीं ग्रामवासियों ने इसकी शिकायत जनसुनवाई में कलेक्टर से की है.
जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत करैरा के ग्राम कारौठा के ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के आवेदन दिए थे. आवेदन वेरीफाई के नाम पर सरपंच शांति बाई पत्नी सोनीराम जाटव एवं सचिव धनीराम बाथम, रोजगार सहायक कृष्णा यादव ने एक हजार रूपये लिए. जिसके बाद राशि डलवाने के नाम पर 10 हजार की मांग की कई ग्रामीणों ने 5 हजार एडवांस भी दे दिए थे लेकिन आज दिनांक तक उनकी प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि नहीं आई है. इसकी शिकायत आज ग्रामवासियों ने कलेक्टर से कर आवास का लाभ दिलाने की मांग की है.








Be First to Comment