Press "Enter" to skip to content

पोहरी में चौराहे पर टिकिया के ठेले पर विवाद, चप्पलों तक पहुँची कहा-सुनी / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी नगर के चौराहे पर स्थित टिकिया के ठेले पर टिकिया खाने को लेकर दो महिलाओं और एक युवक के बीच हुई मामूली कहा-सुनी देखते ही देखते बड़ा विवाद बन गई। बात इतनी बढ़ी कि युवक अपने परिवार की महिलाओं को बुलाकर मौके पर ले आया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच चप्पलें चलने लगीं।

किशोरी कुशवाह ने दिखाई समझदारी, बीच-बचाव कर कराया मामला शांत

विवाद के दौरान वहां मौजूद किशोरी कुशवाह ने साहस और समझदारी दिखाते हुए दोनों पक्षों के बीच पहुंचकर बीच-बचाव किया और लड़ाई को शांत कराने का प्रयास किया। किशोरी की सूझबूझ से स्थिति और अधिक बिगड़ने से बच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, दोनों पक्षों को समझाइश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने सभी को आपसी सहमति और शांति बनाए रखने की हिदायत दी। किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

मामूली विवाद से बड़ा हंगामा, लोगों में चर्चा का विषय

घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टिकिया जैसे मामूली मुद्दे पर हुए इस विवाद को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!