Press "Enter" to skip to content

फरसी, लकड़ी, बांस ले जाते हुए तीन ट्रैक्टरों पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध उत्खनन करने वालों में मचा हड़कंप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की नरवर सबरेंज अंतर्गत आज सबरेंज अधिकारी अरविंद सिंह भदोरिया वन विभाग की टीम द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान वन विभाग से अवैध रूप से परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा है. उक्त तीनों ट्रैक्टरों पर वन विभाग ने कार्रवाही की है.

प्राप्त जानकारी मुताबिक सबरेंज नरवर अंतर्गत शेरगढ़ बीट क्षेत्र से हरे बांस से भरे हुए  ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया है. वहीँ मगरौनी थाटी बीट क्षेत्र से लड़कियों को ले जाते हुए चार मोटरसाइकिलों को जप्त कर कार्रवाई की गई तथा थरखेड़ा बीट क्षेत्र से अवैध रूप से लड़कियों का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया है. नरवर क्षेत्र से पत्थर फरसी का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली को वन विभाग द्वारा पकड़ा गया तथा वैधानिक कार्रवाई करते हुए जप्त किया गया है. उक्त तीनों ट्रैक्टरों पर वन विभाग ने चालानी कार्रवाई की है.

कार्यवाही में सबरेंज अधिकारी अरविंदसिंह भदोरिया, कमल किशोर शर्मा वनपाल, सतीशमौर्य परिक्षेत्र सहायक, कल्याण सिंह कुशवाह बीट प्रभारी मंगरौनी, अनिल शर्मा, कपिल शर्मा, उत्तम आदिवासी, गिरीश काकर आदि वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. तीनों ट्रैक्टरों पर कार्रवाई होने से  अवैध रूप से पत्थर, लकड़ी, मुरम निकलने बाले माफियाओं मे हड़कंप मचा हुआ है. नरवर सबरेंज अधिकारी अरविंद सिंह भदोरिया ने बताया कि वन क्षेत्र में अवैध रूप से उत्खनन करने वालों पर आगे भी इसी तरह से कार्रवाई जारी रहेगी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!