Press "Enter" to skip to content

नशीला पदार्थ खिलाकर धोखाधड़ी कर चोरी करने बाले 2 हजार के इनामी बदमाश को देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 साल से चल रहा था फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की देहात पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर धोखाधडी, चोरी करने बाले फरार 2000 रु. के इनामी आरोपी बलवीर उर्फ बल्ली गुर्जर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

बता दें की 27 फरबरी 2022 को रीगन खां पुत्र समसू खां निवासी ग्राम नगला धनसिंह जिला अलवर राजस्थान ने बताया की तीन अज्ञात आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर धोखाधडी कर ट्रेक्टर, कटर, मोटरसाइकल व मोबाइल चोरी किया था। रिपोर्ट पर से अपराध क्र. 59/22 धारा 420, 379, 328 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया था। उक्त प्रकरण में आरोपी बलवीर उर्फ बल्ली गुर्जर पुत्र पूरन सिंह गुर्जर उम्र 39 साल निवासी कुंअरपुर (जियाजीपुर) थाना गोहद जिला भिण्ड जो फरार चल रहा था जिसकी लगातार तलास की जा रही थी उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 2000 रुपये का इनाम घोषित किया गया।

देहात थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने बताया की फरार आरोपी बलवीर उर्फ बल्ली गुर्जर पुत्र पूरन सिंह गुर्जर उम्र 39 साल निवासी कुंअरपुर (जियाजीपुर) थाना गोहद जिला भिण्ड की तलास की जा रही थी जिसे 29 दिसंबर 2025 को शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया। जिसका जेआर तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारण्ट जारी करने से जेल शिवपुरी भेजा गया।
सराहनीय भूमिका-निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई थाना प्रभारी देहात, सउनि विनोद सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक सतीश चौधरी, आरक्षक देशराज गुर्जर, आरक्षक बलवीर सिंह, आरक्षक सचेन्द्र शर्मा, आरक्षक बदन सिंह, आरक्षक संजय धाकड, आरक्षक प्रताप सिंह, आरक्षक शिवराज हिण्डोलिया, प्रधान आरक्षक रिषभ करारे, आरक्षक नाहर सिंह थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!