शिवपुरी: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरखेड़ा में विवाहिता महिला के साथ जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है. थाने पर सुनवाई न होने के चलते विवाहिता ने आज एसपी से मामला दर्ज करने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरखेड़ा की महिला ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 की शाम 4 बजे घर पर मैं और मेरी 10 माह की पुत्री थी पति खेत पर गए हुए थे. इसी दौरान गांव का सतीश पत्र सरवन आदिवासी आया और पीछे से पकड़ लिया. इसके बाद उसने जमीन पर पटककर जबरदस्ती करने का प्रयास किया. जब मैं चिल्लाई तो गांव वाले एकत्रित हो गए. इसके बाद आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ. जिसकी शिकायत गोपालपुर थाने पर की लेकिन सुनवाई नहीं हुई. आज पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची जहां उसने मामला दर्ज करने की मांग की है.








Be First to Comment