Press "Enter" to skip to content

पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडो से मारपीट कर हत्या करने बाले 2 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की भौंती पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को 24 घण्टे में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

बता दें की 28 दिसम्बर 2025 को कमला पत्नि सिब्बू आदिवासी उम्र 62 साल निवासी ग्राम खैरोना ने बताया की 20 दिसंबर 2025 के सायं 4 बजे गांव के फूलसिंह आदिवासी, पदम आदिवासी, बबलू आदिवासी, अमर सिंह आदिवासी, मेघा आदिवासी, तुलसी आदिवासी, ऊषा आदिवासी सभी अपने हाथों में लाठी डंडा लेकर आए और पुरानी रंजिस को बेटे दिलीप की लाठी डंडो से मारपीट की. इलाज के दौरान 28 दिसंबर 2025 को सुबह 5 बजे दिलीप की मौत हो गई। उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 395/25 धारा 103(1),190,191(2),191(3) B.N.S. कायम कर विवेचना में लिया गया।
भोंती थाना प्रभारी घनश्याम भदौरिया ने बताया की 29 दिसंबर 2025 को आरोपी अमर सिंह आदिवासी पुत्र फूल सिंह आदिवासी उम्र 23 साल एवं आरोपिया ऊषा आदिवासी पत्नि अमर सिंह आदिवासी उम्र 20 साल नि0गण ग्राम खैरोना थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है ।

सराहनीय कार्यवाहीः निरीक्षक घनश्याम भदौरिया थाना प्रभारी भौंती, उनि कुसुम गोयल चौकी प्रभारी खोड़, सउनि संजय भगत, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, आर0 109 रवि शर्मा, आर0 534 रामप्रसाद, आर0 578 बृजेश राणा, आर0 441 वीरेन्द्र सिंह, म0आर0 749 अनीता शर्मा, सैनिक हनुमंत सिंह, सैनिक भागीरथ, सैनिक निकिल की अहम भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!