पटेल पार्क में स्वच्छता सर्वेक्षण को प्रेरित करने पहुंचा नपा अमला
शिवपुरी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर नगर पालिका प्रशासन लगातार प्रयासरत है। यही वजह है कि इस स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नपा के नव नियुक्त ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल के द्वारा इस आयोजन में सहभागिता प्रदान की गई और उपस्थितजनों के बीच उन्होंने स्वच्छता अपनाने पर बल दिया, साथ ही कहा कि आज के समय में शिवपुरी नगर पालिका प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता प्रत्येक व्यक्ति को करना है ताकि हम और हमारा नगर स्वच्छता की अग्रिम पंक्ति में शामिल हो, निश्चित ही मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और नपा प्रशासक कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व नपा सीएमओ शैलेष अवस्थी लगातार स्वच्छता को लेकर आए दिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से इस स्वच्छता अभियान में योगदान की अपील कर रहे है इसलिए आवश्यक है प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता के इस अभियान में अपना योगदान दें और नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में अग्रणीय रूप से आगे लाकर अन्य लेागों को भी प्रेरित करने का कार्य करें। इस अवसर पर नपा सीएमओ शैलेष अवस्थी के द्वारा पटेल पार्क के हरे-भरे वातावरण और उसकी देखरेख को लेकर जहां पार्क प्रबंधक अशोक अग्रवाल के कार्यों की प्रशंसा की तो वहीं मौके पर ही युवा तरूणाई नितिन सेन को पटेल पार्क के स्वच्छता सैनिक के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सीएमओ शैलेष अवस्थी के साथ मौजूद स्वच्छता निरीक्षक योगेश शर्मा के साथ मिलकर ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल के द्वारा पार्क में मौजूद लोगों को कपड़े से बने थैलेंा का प्रयोग के लिए प्रेरित किया साथ ही पॉलीथिन मुक्त भारत का आह्वान किया गया और पार्क घूम रहे लोगों से कहा गया कि वह जब भी बाजार जाए तो अपने साथ कपड़े का थैला अवश्य लेकर जाऐं और पॉलीथिन का बहिष्कार कर इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाऐं। यह स्वच्छतापूर्ण आयोजित कार्यक्रम में ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल की मोजूदगी में हुआ। इस दौरान स्वच्छता जागरूकता अभियान हेतु बुजुर्ग राजाबाबू गुर्जर व उनकी टीम का भी उत्साहवर्धन किया व पटेल पार्क को लेकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर अशोक अग्रवाल को भी प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नपा के हेल्थ ऑफिसर अशरफ खान, सेनेटरी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, पीयूष आदि मौजूद रहे।




