शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम सालौदा में एक दलित महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम सालौदा की रहने वाली कसुमल जाटव पत्नी विनोद जाटव ने बताया कि वह बीते दिन जब गांव के तालाब के पास शौच के लिए जा रही थी, तभी गांव की ही दो महिलाओं—पूनम और रामकली ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
पीड़िता के अनुसार, विवाद की जड़ पुरानी रंजिश है। कुछ समय पहले आरोपी महिलाओं का परिजन करन शराब के नशे में कसुमल के घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था, जिसका विरोध करने पर उसे वहां से भगा दिया गया था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने महिला को अकेला पाकर उस पर हमला किया।
महिला का कहना है कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष प्रभावशाली है और पुलिस पर दबाव बना रहा है। इसी के चलते आज वह अपने छोटे बच्चे के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता ने एसपी से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि आरोपी अभी भी उसे धमकी दे रहे हैं कि अगर रिपोर्ट की तो और बुरा अंजाम होगा।








Be First to Comment