Press "Enter" to skip to content

बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में विधार्थियों एवं शिक्षकों ने अनूठा क्रिसमिस चैरिटी मेले का किया आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी: बाल शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक अनूठा क्रिसमस चैरिटी मेला संचालित किया जिसमें उल्लास, गर्व के साथ साथ सेवा को सम्मिलित किया गया.

त्यौहार मनाने का उद्देशय संवेदना और भाईचारा होना चाहिए. इसके चलते प्रतिभाशाली बच्चों ने 10 दिन की मेहनत कर विद्यालय में ही हाथ से बने हैंडीक्राफ्ट, मुग्स, ज्वेलरी आदि की सुंदर सेल लगाई. फ़ूड ट्रक, फन गेम्स और स्टेज परफॉरमेंस के माध्यम से पैसे जोड़कर 100 से अधिक गरीब बच्चों के लिए खिलौने, स्टेशनएरी, चॉकलेट आदि खरीद कर NSS के छात्रों गांव में बांटे गए. साथ ही विद्यालय ने पत्रिका की मुहिम में साथ देते हुए 50 पेड़ लगाने की घोषणा की. विद्यालय की संचालिका बिंदु छिब्बर ने कहा कि हमारे लिए ज्यादा उचित है कि ग्रीन क्रिसमस हो, प्रकृति, पेड़ और पर्वत सुरक्षित रखे जायें.

मेले का उद्घाटन विद्यालय की पूर्व छात्रा फ्लाइंग ऑफिसर उक्ति पाराशर द्वारा कर सभी उपस्थित बच्चों को प्रेरणादायक भाषण दिया गया. इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती विजया राजे चौहान, सचिव श्रीमती स्वाति वर्मा, मारवाड़ी अग्रवाल महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मधु मित्तल, सोनचिरैया होटल संचालक श्री अमिताभ त्रिवेदी, श्रीमती दीप्ति त्रिवेदी एवं श्रीमती गुंजन खेमरिया, श्रीमती नम्रता गौतम, डॉ उर्वशी राजपूत और विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहन दिया. श्रीमती आकांक्षा गौड़ एवं श्रीमती मोना ढींगरा ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी, मनन शर्मा ने संगीत के सुर बिखेरे, श्रीमती सुनीता गौड़ ने नृत्य तो कु. मैत्रेयी खेमरिया ने स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की सुंदर कविता प्रस्तुत की.
सभी ने विद्यालय की क्राफ्ट शिक्षिका श्रीमती नेहा वशिष्ट के मार्गदर्शन में बनी अद्भुत कलाकृतियों की बहुत प्रशंसा की. क्रिसमस डांस एवं योग प्रस्तुति भी शानदार रही.


कार्यक्रम का संचालन CM अवस्थि एवं अनिल प्रताप सिंह द्वारा किया गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!