Press "Enter" to skip to content

आबकारी विभाग की कार्रवाई: 63 लीटर अबैध शराब जप्त, 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर 8 आरोपी किए गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में अवैध शराब कारोबार को लेकर जिला आबकारी विभाग शिवपुरी ने आज वृत्त शिवपुरी में बड़ी कार्यवाही की गई. कलेक्टर रविन्द्र चौधरी  एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में जिले के नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं वृत्त शिवपुरी प्रभारी श्री तीर्थराज भारद्वाज के द्वारा कार्रवाई की गई.

शिवपुरी व्रत प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज ने बताया कि शिवपुरी क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम करई, ग्राम गंगौरा, ग्राम भड़ा बावड़ी  में दबिश देकर मौके से 63 लीटर हाथ भट्टी शराब ज़ब्त कर 1500 किग्रा गुडलहान सैंपल लेकर मौक़े पर नष्ट किया गया।

दबिश कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के कुल 10 आपराधिक  प्रकरण दर्ज कर 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए।


उक्त संपूर्ण कार्यवाहियों में वृत्त प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज, आबकारी उपनिरीक्षक लोकेश बेवारिया, आरक्षक सतीश, श्री डोंगर सिंह, रितिक, डाल सिंह, श्री गिरिराज, सैनिक श्रीमती सुमन का सराहनीय योगदान रहा. भविष्य में आबकारी विभाग शिवपुरी द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही सतत् जारी रहेंगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!