Press "Enter" to skip to content

बदरवास थाना प्रभारी रोहित दुबे की शानदार कार्रवाई: 48 घंटे में 2500 किलोमीटर की दूरी का सफर तय कर नाबालिग को किया दस्तयाब / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की बदरवास पुलिस ने छ: माह पहले अचानक गायब हुई नाबालिक अपह्ता की सूचना मिलने पर 48 घण्टे में 2500 किलो मीटर की दूरी का सफर तय कर दस्तयाव किया हैं.
बता दें की 30 जून 2025 को नाबालिक अपह्ता बिना बताये कही चली जाने की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 307/25 धारा 137 (2) बीएनएस का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
बदरवास थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया की नाबालिक अपह्ता को गुजरात मौरवी में देखी गई. सूचना पर थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे द्वारा तत्काल पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देकर नाबालिक अपह्ता की दस्तयावी हेतु मौरवी गुजरात रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा लगातार 48 घण्टे में 2500 किलोमीटर दूरी सफर तय कर नाबालिक अपह्ता को मौरवी गुजरात से दस्तयाव किया गया व नाबालिक अपह्ता की बाल कल्याण समिति शिवपुरी के समक्ष काउसिंलिंग कराई गई. प्रकरण विवेचना में आए साक्ष्यो के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
उक्त नाबालिक दस्तयावी में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उ सत्येंद सिंह जादौन प्रआर गजेन्द्र परिहार आर सदन भिलाला आर अनित बुनकर सायबर सैल से आर अलोक, आर विकाश की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम को पुरूष्कृत करने की घोषण की गई हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!