शिवपुरी: मध्यप्रदेश गौ सेवक मैत्री संघ ने 4 मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं.
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश गौ सेवक मैत्री संघ के अध्यक्ष अमित रजक ने बताया की गौ सेवक मैत्री संघ सन 2000 से ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गम स्थान कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बधियाकरण एवं पशु प्राथमिक उपचार के साथ साथ बिभाग का भी कार्य करते हैं. आज तक ना ही कोई मानदेय दिया गया हैं ना ही पंचायत स्तर पर नियुक्ति की गई हैं.
संघ ने मांग की हैं की पंचायत स्तर पर नियुक्ति की जाए, निश्चित मानदेय दिया जाए, गौ सेवक मैत्री को बीमा प्रदान किया जाए.
अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा जब तक किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा.








Be First to Comment