Press "Enter" to skip to content

मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर देबू खटीक पर हमला कर, फोड़ी कार, बाइकों से ग्वालियर बायपास तक पीछा कर फेंके पत्थर / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के मेडिकल कॉलेज में आज फिर एक बार विवाद सामने आया है. मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने पूर्व विधायक के नाती की कार पर हमला कर दिया. उसके बाद मामला कोतवाली पहुंच गया है.

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक के नाती देवेंद्र खटीक मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने एकत्रित होकर कार पर पत्थर फेंक दिया और हमला कर दिया जिसके बाद ग्वालियर बायपास तक बाइकों से पीछा कर पत्थर फेंके गए. इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए हैं.

कोतवाली पहुंचे एक छात्र ने टीआई कृपाल सिंह राठौड़ से बातचीत करते हुए कहा कि एक्शन का रिएक्शन होता है. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन आगे की कार्रवाई कर रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!