शिवपुरी: शहर में हरियाणा के व्यापारी से टमाटर खरीदी के नाम पर 90 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह पुत्र रिसाला सिंह निवासी ग्राम बड़ौदा लाडवा कुरुक्षेत्र हरियाणा ने बताया कि वह टमाटर खरीदी का कार्य करता है. शिवपुरी के गजेंद्र धाकड़ पुत्र कल्ला धाकड़ निवासी ग्राम खोड़ तहसील पोहरी से 14 दिसंबर 2025 को टमाटर खरीदी का सौदा तय हुआ था. गजेंद्र धाकड़ को फोनपे के माध्यम से 90 हजार रुपए ट्रांसफर भी कर दिए थे लेकिन आज तक व्यापारी को ना ही माल मिला है, ना ही उसके पैसे वापस मिले है. जब उसने गजेंद्र धाकड़ से संपर्क किया तो उससे संपर्क नहीं हो पाया. व्यापारी जब गजेंद्र के घर गया तो गजेंद्र के घर वालों ने हरियाणा की व्यापारी को वहां से भगा दिया और कहा कि अगर गजेंद्र को कुछ हुआ तो तुम्हारी जिम्मेदारी होगी. इसके बाद आहत होकर आज हरियाणा का व्यापारी ठगी की शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंचा. जहां उसने अपने पैसे वापस दिलवाने की एसपी से मांग की हैं.









Be First to Comment