शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गूगरीपुरा में रहने वाली एक 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवती सास व दादी के तानों व गालियों से मानसिक रूप से परेशान हो गई थी जिस कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया और मौत को गले लगा लिया।
पुलिस के मुताबिक युवती खुशी ग्राम गूगरीपुरा की रहने वाली है। शनिवार की दोपहर 12 बजे अपने घर की किचिन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जांच में दादी सास के गाली देने की बात सामने आई है। मृतिका के पति के अनुसार कुछ दिनों से उसकी दादी सामन्ती उसे गालियां दे रही थी, जिसके चलते उसने पिछले दो दिन से खाना भी नहीं खाया था। खुशी को उसके परिजन इलाज के लिए अस्पताल भी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्यों हो रहा था झगड़ा
दीपक के अनुसार उनकी पुस्तैनी जमीन करीब तीन बीघा है। यह जमीन दादी ने पड़ोसी के पास गिरवी रख दी थी। यह जमीन उसने दो से तीन माह पहले वापिस उठा ली। इसके बाद वह जमीन पर खेती करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बात पर दादी नाराज हो गई और कहने लगी कि तुम लोग जमीन जायदाद को डकारना चाह रहे हो। दादी ने गालियां देते हुए घर से निकलने तक को कह दिया। इसी बात पर खुशी ने फांसी लगा ली।






Be First to Comment