Press "Enter" to skip to content

पोहरी न्यायालय में बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, वरिष्ठ अधिवक्ता एस.यू. सिद्दीकी सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी न्यायालय परिसर में अभिभाषकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, जिसमें बार एसोसिएशन पोहरी के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। बैठक में सभी अधिवक्ताओं की सहमति से पोहरी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एस.यू. सिद्दीकी को बार एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया।


चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से अन्य पदों पर भी अनुभवी अधिवक्ताओं को दायित्व सौंपे गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री राजेंद्र गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री दिनेश जाटव, तथा सचिव पद पर श्री राजेश ओझा को चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में श्री भूपेंद्र जैमिनी और लाइब्रेरियन पद पर श्री नरेश शर्मा (एडवोकेट) को नियुक्त किया गया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर न्यायालय परिसर में उपस्थित अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्यायिक कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री एस.यू. सिद्दीकी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!