Press "Enter" to skip to content

पीएचई विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी के घर लाखों की चोरी: सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी चोरी, सुबह 5 बजे गेट खुले मिले / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप कॉलोनी में पीएचई विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी के घर लाखों रूपये की चोरी हो गई. खास बात रहीं की घरबाले गेट लगाकर सोए थे लेकिन सुबह 5 बजे उठे तब गेट खुले हुए मिले.

जानकारी के अनुसार पीएचई विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी अशोक कुमार जोशी अपने बेटे संजू जोशी और अपनी दो बेटी अर्चना जोशी, वर्षा जोशी के साथ घर पर रहते है. इसी दौरान अर्चना जोशी दूसरी मंजिल पर कमरे में बच्चों के साथ सो रही थी. जब रात में बच्चे बाथरूम के लिए उठे तो बच्चों ने कमरे का गेट खुला छोड़ दिया था. जिसके बाद अज्ञात चोरों ने रात में कमरे में अलमारी और बैग में रखे सोने चांदी के 10 लाख के जेवरात सहित 15 हजार नगदी उड़ा दिए. जब सुबह अशोक कुमार जोशी जागे तो उन्होंने देखा कि ऊपर छत का गेट खुला हुआ पड़ा था और चोर बैग छत पर छोड़ भाग खड़े हुए.

परिजनों के अनुसार बता दें की रात को छत का गेट लगाकर सोए थे लेकिन सुबह 5 बजे उठे तो गेट खुला हुआ पड़ा था. अज्ञात चोर अपनी चप्पल भी छत पर ही छोड़ गए. कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!