शिवपुरी: जिले की बदरवास पुलिस ने दारू के लिये पैसे मांगने नही देने पर अश्लील गालिया देकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं.
बता दें की 23 दिसंबर 2025 को सिरनाम पुत्र ग्यारसा कुशवाह उम्र 70 साल निवासी बारई थाना बदरवास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 23 दिसंबर 2025 की शाम 08.30 बजे गाँव की दुकान से सामान लेकर घर आ रहा था मेरे घर के सामने गांव के चन्दभान कुशवाह, कृष्णपाल कुशवाह शराब पिए मिले और मुझसे बोले शराब के लिए पैसे मांगने लगे. जब पैसे नहीं दिए तो गंदी गंदी गालिया मारपीट की व जान से खत्म करने की धमकी दी जिस पर से अपराध क्रमांक 288/25 धारा 119(1),115(2),296,351(2),3(5) बीएनएस का कायम कर विवचेना में लिया गया
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमनसिंह राठौड द्वारा आरोपी की धरपकड करने हेतु निर्देश दिये थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बदरवास निरी. रोहित दुबे द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी को आज दिनांक 16.12.25 को थाना बदरवास की पुलिस टीम गठित कर आरोपी कृष्णपाल पुत्र खुमान सिंह कुशवाह उम्र 27 साल निवासी ग्राम बारई रोड बदरवास को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
उपरोक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, सउनि रघुवीस सिंह मखेनिया, सउनि जगदीश पाराशर सउनि गोबाबू सउनि राकेश शिवहरे आर चालक दीनू आर अनिल आर सदन सिंह आर रिंकू की मुख्य भूमिका रही।








Be First to Comment