शिवपुरी: शहर की देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली हवाई पट्टी के पास महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. देहात थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार इरफान खान निवासी हवाई पट्टी के पास ने बताया कि वह खेत पर काम कर रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी गोमा आदिवासी उम्र 32 साल ने खेत में तेंदु के पेड़ से लटककर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसकी जानकारी इरफ़ान को उसके सेठ नीलम यादव ने फ़ोन कर दी. इरफ़ान ने बताया की गोमा आदिवासी पहले पति का देहांत हो गया था उसके बाद 4 सालों से उसी के साथ रह रही है. देहात थाना पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जाँच शुरू कर दी है.








Be First to Comment