शिवपुरी: जिले के नरवर अंतर्गत आने वाली नरवर बीट में बीट गार्ड की मिली भगत से हरे-भरे जंगलों को नष्ट किया जा रहा है. जानकारी मुताबिक नरवर बीट क्षेत्र के जंगल से पिछले माह एक दर्जन ट्रॉली लकड़ी वन विभाग द्वारा जप्त की गई थी लेकिन लकड़ी काटने वालों पर आज तक नरवर सब रेंज द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही लकड़ी काटने वालों का पता लगाया गया. विदित हो की नरवर बीट क्षेत्र में फिर से लकड़ी माफिया लकड़ी माफियाओं द्वारा हरे-भरे जंगल को नष्ट कर वन क्षेत्र से पुराने बड़े-बड़े पेड़ों को वीट गार्ड की मिली भगत से काट रहे है. नरवर नगर के दक्षिण क्षेत्र के दख्यनी माता मंदिर के पीछे से हरे-भरे पेड़ों को काटा जा रहा है. वन विभाग को उक्त क्षेत्र में पेड़ों की कटाई काटने की जानकारी होने के बावजूद भी वृक्ष काटने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है यह एक चिंता का विषय है.
जब इस संबंध में डिप्टी रेंजर कमल किशोर शर्मा से बात की गई तो उन्होंने की मैंने नरवर बीट गार्ड कपिल शर्मा को लकड़ी काटे जाने के संबंध में अवगत करा दिया है. पिछले माह हमने उक्त क्षेत्र से लकड़ी जप्त की थी उस लकड़ी को नरवर सब रेंज चौकी पर रखवा दिया है. लकड़ी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.








Be First to Comment