Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल में आउटसोर्स के 65 कर्मचारियों को नहीं मिला 3 माह से बेतन, परेशान होकर कलेक्टर के पास पहुंचकर लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल के आउटसोर्स के 65 कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं मिला है. जिसके कारण कर्मचारी परेशान बने हुए हैं. जिसकी शिकायत आज कर्मचारियों ने कलेक्टर शिवपुरी से की हैं.

जानकारी के अनुसार आज जिला अस्पताल के वार्ड बॉय एवं मल्टी टास्क स्टाफ के रूप में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे. जहां उन्होंने कलेक्टर से 3 माह की वेतन डलवाने की मांग की है.

कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है इस कारण से उन्हें घर का खर्च चलाने में समस्या आ रही है साथ ही आने-जाने में भी समस्या आ रही है. ऐसे उन्होंने मांग की है कि उनकी तीन माह की वेतन डाली जाए और अगले महीने से हर माह उनकी सैलरी उनके खाते में डाली जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!