शिवपुरी: सर्व समाज ने आज राज्यपाल के नाम विधायक कैलाश कुशवाह के समर्थन में ज्ञापन सौंपकर कर संपत्ति राजसात और सहयोगियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार आज सर्व समाज एकत्रित होकर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे. जहां उन्होंने कैलाश कुशवाह विधायक के समर्थन में कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि आरोपी प्रभात रावत पर जो प्रशासन ने कार्रवाई की वह उचित है लेकिन उसके सहयोगियों पर भी कार्रवाई की जाए. इसके अलावा आरोपियों की संपत्ति को राजसात किया जाए और जांच की जाए. भविष्य में अन्य समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना इन आरोपियों द्वारा ना की जाए इसके लिए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.








Be First to Comment