Press "Enter" to skip to content

रात के अँधेरे में बॉउंड्री तोड़कर 3 लाख 50 हजार की भैंसे अज्ञात चोरों ने चुराई, कोतवाली में शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दर्रोनी तिराहे नर्सिंग होम के पास अज्ञात चोरों ने बॉउंड्री तोड़कर 3 लाख 50 हजार की भैंसे चोरी कर ली. जिसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार महाराज सिंह कुशवाह पुत्र कैलाश कुशवाह निवासी दर्रोनी तिराहा नर्सिंग होम के पास ने बताया कि उसके घर की बाउंड्री के अंदर 2 भैंसे, 2 पडिया बँधी थी. 14 दिसंबर 2025 की रात 2 बजे अज्ञात चोरों ने बॉउंड्री तोड़कर चोरी कर ले गए. जिसकी सूचना सुबह 5 बजे उठने पर लगी. जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराकर जल्द भैंसो को बरामद करने की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!