Press "Enter" to skip to content

एमएम चौराहे पर 2 कारों में भिड़ंत: 3 घायल, बहन भाई कार में सवार होकर जा रहे थे घर, तेज रफ़्तार अल्टो ने मारी टक्कर / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के एमएम चौराहे पर तेज रफ़्तार ऑटो कार ने ग्लैंजा में ड्राइवर तरफ टक्कर मार दी. जिसके कारण कार में सवार तीन बहन भाई घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार पीयूष जैन अपने भाई आयुष जैन, बहन अंशिका जैन के साथ ग्लैंजा कार में सवार होकर नवाब साहब रोड से अपने घर तरफ जा रहे थे. इसी दौरान राजेश्वरी रोड से एक तेज रफ़्तार अल्टो कार आ रही थी जिसे हैप्पी गुर्जर निवासी कमलागंज चला रहे थे. इसी दौरान जैसे ही ग्लैंजा कार एमएम चौराहे पर पहुंची. तभी अल्टो कार सवार ने ग्लैंजा कार में ड्राइवर की तरफ टक्कर मार दी. जिसके कारण कार एक तरफ से पूरी डैमेज हो गई. कार में सवार तीनों भाई बहन को चोटें आई हैं. वहीँ मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!