कंजर डेरे पर छापा, 40 लीटर हाथ भट्टी 90 हजार की मदिरा जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। वर्तमान में नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवपुरी जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम के लिए अक्षय कुमार कलेक्टर शिवपुरी द्वारा सतत् कार्रवाई की जा रही है। निर्देशों के पालन में मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध वीरेन्द्र धाकड़, जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के निर्देशन में 5 फरवरी को आबकारी वृत्त प्रभारी पिछोर नीरज त्रिवेदी द्वारा स्थान- ग्राम बरबटपुरा, बड़ी मुहारी बामोर कंजर डेरे से कुल लगभग 1600 कि.ग्रा. लहॉन, 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, जब्त कर मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। उक्त प्रकरणों में कुल जप्त शराब एवम सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 90,000 /- रूपए है।