Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में शादी के मंडप से नन्हे मुन्नों के साथ दुल्हन ने दिया स्वच्छता का संदेश / Shivpuri News

शिवपुरी। सर्दी बहुत गहरी है ठंड भी बहुत ज्यादा है। हम सुबह सुबह रजाई से मुंह भी नहीं खोल पाते है तभी हमारे कानों में ये गाना सुनाई देता है गाड़ी वाला आया अपना कचरा निकाल। तब हमें अपने कर्तव्य बोध और जिम्मेदारी का अहसास भी होता है कि हम भी देश और प्रदेश के के नागरिग है हमारा भी हमारे शहर ,प्रदेश  और देश के लिए कुछ कर्तव्य और दायित्व भी बनता है। गाड़ी वाला आया देखो कचरा निकाल ये आवाज सुनकर भी हम बिस्तर से उठ नहीं पाते है लेकिन एक दुल्हन जब अपनी शादी के मंडप से इस स्वच्छता के संदेश को अपने परिवार के बच्चों को साथ साकार करती है तो आपको कैसी अनुभूति होगी।

शादी विवाह के मौके पर ज्यादातर मौज मस्ती या डांस से परिपूर्ण गाने ही बजाए जाते है  लेकिन जिले कोलारस कस्बे में हुई एक शादी में दुल्हन ने अपनी शादी से एक दिन पहले मेहंदी वाली रश्म के दिन शादी के मंडप से स्वच्छता का संदेश दिया है। मेंहदी की रस्म को सभी लोग अपने अपने पसंद के गानों पर नाच रहे थे लेकिन जब रस्मों रिवाज के तहत दुल्हन के डांस की बारी आई तो शिवानी ने मप्र सरकार के स्वच्छता मिशन के मुख्य स्लोगन गाने गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल को चुना इस गाने पर अपने छोटे छोटे भाई और भतीजों के साथ सादगी पूर्ण परफॉर्मेंस दी। दुल्हन बनी शिवानी की इस अनूठी और लीक से हटकर इस परफॉर्मेंस की शादी के पंडाल में मौजूद में हर किसी ने दिल से सराहना की।  शिवानी पढ़ी लिखी है और शादी से पहले ये एक प्राइवेट स्कूल की पूरी तरह कमान संभालती थी। उसके विचार बहुत उच्च है। शिवानी कोई और नहीं मेरे बड़े भाई साहब रामपाल सिंह सिकरवार और मेरी भतीजी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!