Press "Enter" to skip to content

सोनपुरा बीट का जंगल खेतों में तब्दील होने को लगातार जारी है खैर के पेड़ो की कटाई / Shivpuri News

शिवपुरी: एक तरफ तो मध्य प्रदेश शासन वन विभाग को प्लांटेशन देकर वन परिक्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है लेकिन वन विभाग में पदस्थ डिप्टी रेंजर वन रक्षक की मिली भगत से जंगलों का सफाया हो रहा है. ऐसा ही एक मामला बदरवास वन परिक्षेत्र की सब रेंज गणेशखेड़ा बीट सोनपुरा गणेश खेड़ा बीट का मामला संज्ञान में आया है वन विभाग के जिम्मेदारों की मिली भगत से जंगलों का सफाया करवाया जा रहा है यह कोई नया मामला नहीं की गणेश खेड़ा सब रेंज के जिम्मेदारो को इस बात की भनक ना हो कि हमारी बेटों में जंगल ना कट रहा हो  गणेश खेड़ा सोनपुरा बीट में बहुमूल्य खैर हरे भरे पेड़ो की कटाई जारी है उक्त क्षेत्र में माफिया खुलेआम सैकड़ों पेड़ो को काटकर खेती के लिए जमीन बना रहे हैं हैरत की बात हैं कि सोनपुरा बीट में कई दिनों से वन माफिया जंगलों को खेतों में तब्दील कर रहे हैं और यहां के बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर को इसकी कोई भनक नहीं है यहां यहां पर पदस्थ बीट गार्ड और डिप्टी रेंजर माफियाओं पर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रहे है उक्त बीट के वन कक्ष क्रमांक1 205 1206 1208 1209 1213। 1214  1215 1211 1206 1207 को वन माफियाओ द्वारा  तहस नहस कर सैकड़ों खैर के बहुमूल्य पेड़ो को काट डाले जिसके फोटो वीडियो वायरल होते नज़र आ रहे है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!