शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंहनिवास के बदमाश आरोपी प्रभात रावत को कोतवाली पुलिस ने एनएसए का प्रकरण तैयार कर तड़ीपार घोषित कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार प्रभात रावत पुत्र करण सिंह रावत उम्र 32 साल निवासी ग्राम सिंहनिवास पर कोतवाली थाने में लूट, बलमा, हत्या का प्रयास अबैध हथियार रखने अड़ीवाजी करना जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज है. आरोपी प्रभात रावत के द्वारा वर्ष 2008 से 2025 तक 14 अपराध घटित किए गए हैं. आरोपी प्रभात रावत के द्वारा 307 एवं अन्य गंभीर अपराध घटित किए हैं. जो कि क्षेत्र में आतंक का प्रयास बन चुका है. 7 दिसंबर 2025 को पोहरी क्षेत्र के विधायक कैलाश कुशवाह को मोबाइल पर गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी थी जिसपर से अपराध पंजीकृत किया गया था उसके बाद भी आरोपी बाज नहीं आ रहा है. इसलिए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा आदेशित किया गया. इसके पालन में आरोपी प्रभात रावत के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभात रावत का एनएसए प्रकरण तैयार कर कलेक्टर शिवपुरी के आदेश अनुसार एनएसए का वारंट आरोपी प्रभात रावत के खिलाफ पारित किया गया है. राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत आरोपी राज्य में रहते हुए कोई और गंभीर अपराध घटित ना करें इसलिए आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम में जेल में निरुद्ध रखा गया है.








Be First to Comment